राष्ट्रीय

आज वेंकैया नायडू लेंगे वाइस-प्रेसिडेंट पद की शपथ

नई दिल्ली। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद आज उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ कई बड़े मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

सबसे पहले वेंकैया नायडू राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रेसिडेंट हाउस में वेंकैया नायडू का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

शपथ ग्रहण के बाद वह संसद भवन पहुंचेंगे, जहां पार्लियामेंट्री अफेयर मिनिस्टर उनका स्वागत करेंगे।

बता दें कि शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, मंत्रीमंडल के कई सदस्यों सहित राष्ट्रपति सचिवालय और अन्य एडमिनिस्ट्रेशन के कई गणमान्य व्यक्ति व डेलीगेट्स उपस्थित होंगे।

वाइस-प्रेसिडेंट ही राज्यसभा के सभापति होते हैं और इस तरह वह आज से सदन के सभापति भी होंगे। शपथग्रहण के बाद नायडू सीधे संसद भवन पहुंचेंगे और यहां वह राज्यसभा के चैंबर में बैठेंगे। वहां अपना पदभार ग्रहण करेंगे। राज्यसभा के नए सभापति का स्वागत किया जाएगा। उनके संचालन में सदन की कार्यवाही चलेगी।

लीडर ऑफ अपोजिशन और लीडर ऑफ हाउस नायडू के लिए स्वागत भाषण देंगे। आज ही संसद के मानसूत्र सत्र का अंतिम दिन है और नायडू के सभापतित्व में राज्यसभा के इस सत्र का समापन होगा।

वेंकैया नायडू का  गोपालकृष्‍ण गांधी से था मुकाबला
वेंकैया नायडू नए उपराष्‍ट्रपति चुने गए हैं। उपराष्‍ट्रपति चुनाव के मतदान में उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवर गोपालकृष्‍ण गांधी को 272 वोटों से हराया था। वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले जबकि गोपालकृष्ण गांधी को 244 मत मिले।

उप-राष्ट्रपति का राजनीतिक सफर

आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिला स्थित एक कृषि परिवार में जन्मे नायडू बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कई मंत्रालयों का पदभार भी संभाला है और लंबे समय तक राज्य सभा सदस्य रहे हैं। 

  • 1973-1974 में वो आंध्र विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।
  • इमरजेंसी के दौरान वो जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े और जेल गये।
  • 1978, 1983 में नेल्लौर से विधायक चुने जाने के बाद, 1998 में राज्यसभा सांसद बने।
  • 1988 से 1993 तक वो बीजेपी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे।
  • वेंकैया नायडू 2000 से 2002 तक अटल सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे हैं।
  • 70 के दशक में वेंकैया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आरएसएस से जुड़े रहे थे।
  • वेंकैया नायडू 2000 से 2002 तक अटल सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे है।
  • वेंकैया 2002 से 2004 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • 27 मई 2014 से 5 जुलाई 2016 तक वो संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close