खेल

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में आग बबूला हुए सहवाग, ट्वीटर पर दी सख्त हिदायत

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले पर नाराजगी जाहिर की।

सहवाग ने अपने ट्वीटर अकांउट पर लिखा कि चंडीगढ़ की ये घटना शर्मनाक है। बिना किसी के प्रभाव के निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कोई भी हो। कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।

पूरा मामला-

हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने वर्णिका के साथ बीती शुक्रवार को छेड़छाड़ की थी।

इसके बाद वर्णिका ने छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई,  लेकिन आरोपी विकास पुलिस की हिरासत में ज्यादा देर तक नहीं रुका।

इसके बाद ये घटना सोशल मीडिया पर फैल गई जिसको देखने के बाद देशभर में लोग न्याय की मांग उठाने लगे।

इतना ही नहीं बीजेपी की विरोधी राजनीतिक दलों ने तो बीजेपी अध्यक्ष को पद से हटाने तक की मांग कर डाली।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close