तकनीकी

यात्रियों की सुरक्षा के लिए शटल सेफ लांच

नई दिल्ली। यात्रियों की सुरक्षा और उनकी कुशलता सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए शटल सेवा मुहैया कराने वाली शटल ने बुधवार को शटल सेफ पेश किया। शटल सेफ (सिक्योर एंग्जाइटी फ्री एक्सपीरिएंस) एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो इसमें शामिल तकनीकी फीचर्स की मदद से यात्रियों को कई स्तरों की सुरक्षा प्रदान करता है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये तकनीकी फीचर्स बस ड्राइवर के जिम्मेदार व्यवहार भी सुनिश्चित करते हैं। शटल सेफ विशेष रूप से शहरी महिला यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो उन्हें एनसीआर में कहीं पर भी सुरक्षित रूप से यात्रा करने के सपने को पूरे करने का मौका देता है। स्मार्ट तकनीक की मदद से शहरी परिवहन में बदलाव के लक्ष्य के साथ शटल ने दिल्ली में यह प्रोटोटाइप डिजाइन पेश किया है।
शटल सेफ को शटल की टेक्नोलॉजी टीम ने ही तैयार किया है। शटल सेफ को यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन उपकरणों के साथ तैयार किया गया है, जिसकी मदद से यह दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी
शटल के सह संस्थापक अमित सिंह ने कहा, आने-जाने के लिए एक सुरक्षित एवं भरोसेमंद साधन का अभाव दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं द्वारा नौकरी ना करने के प्रमुख कारणों में से एक है। शटल सेफ के साथ हम यात्रा के दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं और तकनीक की मदद से इसका समाधान कर रहे हैं।
सेफ एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो विशेष रूप से शहरी महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हम सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहे हैं और आगे भी इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहे है
सुरक्षा एवं आपातकालीन फीचर्स के अलावा शटल सेफ यात्रियों के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक सुविधाओं से भी लैस है। इनमें से एक है शटल टीवी। शटल के एक्सक्लूसिव कंटेंट की मदद से यह काम पर जाते वक्त यात्रियों का मन बहलाता है। यात्री शटल टीवी की आकर्षक सामग्री का अनुभव ले सकें इसके लिए सभी सीटों पर ईयरफोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस प्रकार शटल में आवाज को नियंत्रित रखते हुए यात्रियों की प्राइवेसी का ध्यान भी रखा गया है।
यहां पर महिला यात्री बिना किसी रुकावट के अपने अन्य व्यक्तिगत कार्य भी पूरे करने के लिए स्वतंत्र हैं। इसके अतिरिक्त, बस में मुफ्त वाईफाई भी उपलब्ध होगा, जिससे यात्री सफर के दौरान पढ़ाई, सोशल नेटवर्किं ग, शॉपिंग और अपने जरूरी काम निपटा सकें। इसके अलावा राइड-शेयर भी शटल द्वारा सेफ के साथ लांच किया गया एक नया फीचर है, जिसमें यात्री अपने यात्रा का विवरण अपने मित्र या फिर परिवार के सदस्य के साथ शेयर कर सकता है, ताकि वे इस यात्रा पर नजर रख सकें।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close