तकनीकी

शोध का खुलासा, चांद की सतह के नीचे है पर्याप्त पानी

न्यूयॉर्क। शोधकर्ताओं का कहना है कि चांद की सतह के नीचे अंदरूनी हिस्से में बड़ी मात्रा में पानी हो सकता है। उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इसका खुलासा किया है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक ज्वालामुखी संग्रहों में या प्राचीन ज्वालामुखी की वजह से चंद्रमा की सतह पर फैली चट्टानों के अंदरूनी स्तरों में प्राकृतिक रूप से पानी है। इतना ही नहीं, पानी की ये मात्रा पर्याप्त है।

शोध में कहा गया है कि यह बताता है कि चंद्रमा की ऊपरी सतह पर ऐसा पाया गया है। इस शोध के प्रमुख लेखक राल्फ मिलिकेन ने कहा कि चंद्रमा पर पानी के पाए जाने के पहले के निष्कर्षों में आंतरिक स्रोतों से पानी होने का पता नहीं चलता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close