Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

महिलाओं के लिए Pink बस सेवा शुरू करेगी UPSRTC, ‘पैनिक बटन’ की मिलेगी सुविधा

लखनऊ। अब जल्द ही महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) पिंक बस सेवा शुरू करेगा। बस पूरी तरह से वातानूकुलित होगी।

पैनिक बटन , पिंक बस सेवा , UPSRTC, उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगमएक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उप्र में 50 पिंक बसें शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने निर्भया फंड से धनराशि भी जारी कर दी है। बसों में महिलाएं ही कंडक्टर की भूमिका में होंगी।

UPSRTC के अधिकारियों ने 21 जुलाई को ही इस बस सेवा को लेकर अपना एक प्रेजेंटेशन केंद्र सरकार के सामने प्रस्तुत किया था। इसके बाद ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उप्र को बसों को खरीदने का आदेश दिया।

इसके साथ ही 1,2500 बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर चलाई जाने वाली पिंक बसों में पैनिक बटन भी लगाए जाएंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close