Main Slideराष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं से भरी बस में ब्लास्ट, एक की मौत, 10 घायल

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा को जा रहे यात्रियों की बस में ब्लास्ट से एक यात्री की मौत हो गई वहीं 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में ब्लास्ट एक सिलेंडर फटने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के हैं और वो अपने साथ रसोई गैस सिलेंडर समेत खाना बनाने के सामान भी साथ ले जा रहे थे।

हादसा अनंतनाग के मीर बाजार में हुआ। जानकारी के अनुसार बस उत्तर प्रदेश के नंबर पर रजिस्टर्ड थी जो कि श्रद्धालुओं को श्रीनगर से जम्मू की ओर ले जा रही थी।

मीडिया के अनुसार बस के गैस सिलेंडर में स्पार्क की वजह से ब्लास्ट हुआ। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है और सिलेंडर फटने को ही ब्लास्ट की वजह बताया जा रहा है।

ब्लास्ट इतना तीव्र था कि गाड़ी के पिछले हिस्से के शीशे उड़ गए। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान एक यात्री ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close