खेल

विंबल्डन : सोंगा, अजारेंका तीसरे दौर में

लंदन| फ्रांस के पुरुष टेनिस खिलाड़ी जो विल्फ्रेड सोंगा और बेलारूस की महिला टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने ग्रास कोर्ट वाले एकमात्र ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबल्डन में बुधवार को अपने-अपने मैच जीतते हुए तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दोनों खिलाड़ियों को दूसरे दौर के मुकाबले जीतने में कोई परेशान नहीं हुई।

सोंगा ने पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में इटली के सिमोने बोलेली को सीधे सेटों में 6-1, 7-5, 6-2 से मात दी। एक घंटे 54 मिनट तक चले इस मुकाबले में सोंगा दूसरे सेट में ही थोड़ी मेहनत करनी पड़ी।

वहीं महिला एकल वर्ग में अजारेंका ने रूस की एलेना वेसनिना को आसान मुकाबले में मात दी। पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ने रूसी खिलाड़ी को 6-3, 6-3 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे 38 मिनट तक चला।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close