अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार के दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान से 26 और शव मिले

यांगून| म्यांमार के दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान से रविवार को 26 और शव बरामद किए गए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इन शवों में 26 पुरूष और 23 महिलाएं एवं नौ बच्चे हैं। एक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से तीन सैन्य अधिकारी और दो जवान थे। गौरतलब है कि रविवार को मौसम में सुधार की वजह से क्षेत्र में तलाशी अभियान संभव हो सका।

तलाशी अभियान के लिए नौसेना के नौ पोत, पांच विमानों और वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों को स्थानीय पोतों के साथ काम पर लगाया गया है। सैन्य विमान के मलबे को फोरेंसिक जांच के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close