Main Slideराष्ट्रीय

पाक सीमा पर बने युद्ध जैसे हालात, दो की मौत

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।  रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुबह 7.15 बजे गोलीबारी शुरू कर दी।  रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना की ओर से अकारण की जा रही अंधाधुंध गोलीबारी का करारा जवाब दिया है।

क्षेत्र में भीषण गोलीबारी जारी है। पाकिस्तानी सेना छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रही है और मोर्टार दाग रही है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पूंछ जिले में स्थित मंजाकोट क्षेत्र को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इस क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है।

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी के चलते शुक्रवार को नौशेरा सेक्टर में सीमावर्ती गांवों के 14 परिवारों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close