उत्तर प्रदेशप्रदेशराष्ट्रीय

डेंगू के डंक ने उत्तर प्रदेश में 145 परिवारों के चिराग बुझाये

nr-11_650_102412115249उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में डेंगू का प्रभाव लगातार फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक केवल लखनऊ में डेंगू से पीडि़त लोगों की संख्या 350 को पार कर गई हैएजबकि पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 3,500 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बतायाए प्रदेश में डेंगू की वजह से अब तक लगभग 3,303 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अभी तक 145 लोगों के मरने की  पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिकए लखनऊ के सिविल अस्पताल में अब तक लगभग 2ए217 लोग डेंगू का परीक्षण करवा चुके हैंए जिनमें 701 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहींए 25 से ज्यादा मरीज गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। इसी तरह बलरामपुर अस्पताल में अब तक 4ए500 लोगों ने डेंगू का परीक्षण करवाया हैए जिसमें 290 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। 35 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं।अधिकारी ने बताया कि इसी तरह डॉण् राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 1780 लोगों ने डेंगू की जांच करवाईए जिसमें प्राथमिक जांच के बाद 424 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आला अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैंए जिसके बाद अधिकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर संबंधित चिकित्सकों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाह को लेकर आगाह कर रहे हैं।
लखनऊ में डेंगू से बचाव को लेकर जागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों को इस बात की आशंका है कि दीपावली तक डेंगू से पीडि़त मरीजों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। तापमान में लगातार उतार.चढ़ाव की वजह से मच्छरों को पनपने में मदद मिल रही हैए लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी एसण्एनण्एस यादव के मुताबिकए लखनऊ में कई जगहों पर फॉगिंग कराई जा रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में यह अभियान चलाया जा रहा हैए ताकि डेंगू मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। डेंगू के ज्यादातर मामले बाहरी इलाकों से आ रहे हैं। डेंगू को लेकर प्रशासन गंभीर है और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close