पंजाबप्रदेश

पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर आईं खुशियां, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने बेटी को जन्म लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को कल रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है।

इस बात की जानकारी खुद सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर और बेटी के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी है।

पंजाब सीएम ने कहा कि हमें भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भगवंत मान ने 26 जनवरी को एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी थी कि वे पिता बनने वाले है। उस समय उनकी पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं।

भगवंत मान की दूसरी शादी गुरप्रीत कौर से हुई है, जिससे उनकी यह पहली संतान बेटी पैदा हुई है। मान ने दो साल पहले गुरप्रीत से शादी की। पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ अब अमेरिका में रहते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close