Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

अग्नि-5 मिसाइल परीक्षण से दुनिया में जमी भारत की धाक, अमेरिका बोला- ताकत को ही सम्मान मिलता है

नई दिल्ली भारत ने ​अग्नि 5 मिसाइल का सफल परीक्षण कर एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया है। खुद अमेरिका ने भी दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत का लोहा माना है। अमेरिकी सांसद ने भारत की इस उपलब्धि पर कहा कि दुनिया में ‘ताकत को ही सम्मान मिलता है।

जानकारी के अनुसार भारत ने सोमवार को अग्नि-5 मिसाइल का एमआईआरवी तकनीक के साथ सफल परीक्षण किया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी। भारत की इस कामयाबी पर दुनियाभर से प्रतिक्रिया आ रही हैं। अमेरिकी सांसद रिक मैक्कॉर्मिक ने भी भारत को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि इससे भारत डिप्लोमेटिक और टैक्टिकल मामलों में एक बड़ा खिलाड़ी बनेगा।

अमेरिकी सांसद रिक मैक्कॉर्मिक ने कहा कि ‘जब आपके पास ज्यादा तकनीक आती है तो आपकी अर्थव्यवस्था बढ़ती है और सेना में निवेश भी बढ़ता है। लोग ताकत को सम्मान देते हैं।’ अमेरिकी सांसद ने आगे कहा कि ‘अभी भारत ने बस शुरू किया है। पीएम मोदी भी अतंरराष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभा रहे हैं। आप जितने ताकतवर होंगे, उतना ही लोग आपकी बात सुनेंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘पुतिन को भी परमाणु शक्ति होने का फायदा मिलता है।’

मिशन दिव्यास्त्र के सफल होने के बाद अब अग्नि 5 मिसाइलों से अब एक समय में कई टार्गेट पर निशाना लगाया जा सकता है। मिसाइल के ऊपर एक ऐसी प्रणाली लगाई जाएगी, जिससे एक समय पर तीन अलग अलग टारगेट को इंगेज किया जा सकता है। मिशन दिव्यास्त्र के परीक्षण के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास एमआईआरवी क्षमता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close