Main Slideराष्ट्रीय

श्रीनगर में बोले पीएम मोदी- इस नए जम्मू-कश्मीर का इंतजार हमें दशकों से था

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पीएम मोदी पहली बार कश्मीर के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम के दौरान 6400 करोड़ की 53 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीरी नागरिकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर के लोगों के प्रति कृतज्ञ्य हूं। उन्होंने कहा कि आपका दिल मैं जीत पाया हूं, इसकी कोशिश आगे और जारी है। क्योंकि यह मोदी की गारंटी हैं। उन्होंने कहा, मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरा होने की गारंटी। कुछ वक्त पहले मैं जम्मू आया था। वहां मैंने जम्मू कश्मीर ने 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। साथ ही इतने कम अंतराल के बीच ही आप सबसे मिलने का अवसर मिला। आज मुझे यहां टूरिज्म और विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं के शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला।

पीएम मोदी ने कहा,’धरती के स्वर्ग में आने का ये अहसास अद्वितीय है। इस नए जम्मू-कश्मीर का इंतजार हमें दशकों से था। पीएम मोदी ने कहा कई दशकों से लोगों को इस नए कश्मीर का इंतजार था। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं की आखों में भविष्य की चमक दिखाई पड़ती है। यहां के लोग अब सुकून से रह रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नए जम्मू की आंखों में उम्मीद है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर का कर्ज मैं अदा करूंगा. मोदी का प्यार इस कर्ज को चुकाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। जम्मू-कश्मीर में वक्त ने करवट ली है। जम्मू-कश्मीर सिर्फ एक क्षेत्र नहीं भारत का मस्तक है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित कश्मीर विकसित भारत की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश की कई योजनाएं कश्मीर तक आती ही नहीं थी. आज जम्मू-कश्मीर को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी पूरा होने की गारंटी है।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर केवल एक क्षेत्र नहीं बल्कि भारत का मस्तक है और ऊंचा उठा हुआ मस्तक है विकास और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब देश में कानून लागू होते थे तो वे जम्मू कश्मीर में लागू नहीं हो पाता था। इसके बाद पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई परियोजनाओं को जम्मू कश्मीर में लाने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘सरकर ने 40 से ज्यादा ऐसी जगहों की पहचान की है, जिसे अगले 2 वर्ष में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। आज देखो अपना देश पीपल्स च्वाइस अभियान भी लॉन्च किया गया है। यह एक अनूठा अभियान है, जिसमें लोग ऑनलाइन जाकर ये बताएंगे कि ये घूमने की जगह है। सरकार पर्यटन स्थल के रूप में इसका विकास करेगी। प्रवासी भारतीयों से मेरा आग्रह है कि आप डॉलर पाउंड लाओ या न लाओ लेकिन चलो इंडिया वेबसाइट के द्वारा भारत आने के लिए प्रेरित किया जाए। इन योजनाओं का लाभ जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिलना ही मिलना है।’

उन्होंने कहा कि जैसे फिल्म शूटिंग के लिए यह क्षेत्र फेमस रहा है। ऐसे ही मेरा और एक मकसद है। शादी भारत में करो। मेड इन इंडिया। आप विदेशों में जाकर करोड़ों खर्च करते हैं। आप जम्मू-कश्मीर में बारात लेकर आएं। धूमधाम से खर्चा करें। उस अभियान को भी मैं बल दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब इरादे नेक हो और संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो नतीजे भी मिलते हैं। दुनिया ने देखा कि कैसे जी20 का आयोजन जम्मू कश्मीर में शानदार आयोजन किया गया। अकेले 2023 में 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक जम्मू-कश्मीर आए हैं। पिछले 10 वर्षों में वैष्णों देवी, अमरनाथ में भारी संख्या में टूरिस्ट आ रहे हैं। अब बड़े-बड़े स्टार, सेलिब्रिटी, मेहमान कश्मीर में आए बगैर नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर के केसर, चेरी, मेवे, सेव अपने आप में बड़ा ब्रांड है। कृषि विकास कार्यक्रम से अगले 5 वर्षों में जम्मू कश्मीर के कृषि सेक्टर में अभूतपूर्व विकास होगा। खासकर बागवानी और पशुधन के विकास में बहुत मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि एम्स, मेडिकल कॉलेज, कैंसर अस्पताल, आईआईटी, एम्स जैसे संस्थान बन रहे हैं। जम्मू कश्मीर में दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। कनेक्टिविटी के विस्तार से जम्मू कश्मीर में आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं। जम्मू और श्रीनगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। मैं अपने मन की बात कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर की उपलब्धियों के बारे में हर बार मौका ले लेता हूं कुछ न कुछ कहने का। यहां के हस्तशिल्प, कारीगरी पर मन की बात में मैं हमेशा बात करता हूं। यहां की झीलों में जगह जगह कमल देखने को मिलते हैं। 50 साल पहले बने क्रिकेट एसोसिएशन के लोगों में भी कमल है। ये कुदरत का इशारा है कि भाजपा का निशान भी कमल है।

पीएम मोदी ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सियासी फायदे के लिए कांग्रेस और उसके साथियों ने 370 के नाम पर जम्मू कश्मीर के लोगों को गुमराह किया। 370 से फायदा जम्मू कश्मीर को था या कुछ राजनीतिक परिवारों को। केवल वही उसका लाभ उठा रहे थे। जम्मू कश्मीर की आवाम ये सच्चाई जान चुकी है कि उन्हें गुमराह किया गया था। कुछ परिवारों के फायदे कि लिए जम्मू कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया गया था। आज कोई बंदिश नहीं है। इसलिए यहां के युवाओं को पूरा अवसर और सम्मान मिल रहा है। आज यहां सभी युवाओं के लिए समान अधिकार और अवसर है। पाकिस्तान से आए हमारे वाल्मीकि समुदाय के लोगों को 70 सालों तक वोट देने का अधिकार नहीं दिया गया। यह काम हमारी सरकार ने किया है। हमारी सरकार में पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया गया। परिवारवादी पार्टियों ने जम्मू कश्मीर के लोगों को इन अधिकारों से वंचित रखा। आज हर वर्ग को उनके अधिकार लौटाए जा रहे हैं।

मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर बैंक तबाह करने में यहां की पहले की सरकारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। बैंक में अपने नाते रिश्तेदारों को भरकर इन परिवारवादियों ने बैंक की कमर तोड़ दी थी। मिस मैनेजमेंट की वजह से बैंक इतना घाटे में गया था कि आप सभी के हजारों करोड़ों रुपये डूब जाने का खतरा था। कश्मीर के गरीब और मेहनतकश लोगों का पैसा था। इस बैंक को बचाने के लिए हमारी सरकार ने एक के बाद एक रिफॉर्म किया। बैंक को 1 हजार करोड़ रुपये की मदद देने का भी तय किया। जम्मू कश्मीर बैंक में जो गलत तरीके से भर्तियां हुईं थीं, उनके खिलाफ भी हमने सख्त कार्रवाई की थी। बीते 5 साल में जम्मू कश्मीर के हजारों नौजवानों को पूरी पारदर्शिता के साथ बैंक में नौकरियां मिली हैं। जो बैंक डूबने वाली थी, मोदी की गारंटी देखिए आज उसका मुनाफा 1700 करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है। ये आपका पैसा है, आपके हक का पैसा है, मोदी चौकीदार बनकर बैठा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close