उत्तर प्रदेशप्रदेश

समाजवादी पार्टी में शामिल हुए गुड्डू जमाली, बनाए जा सकते हैं MLC

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खुद उन्हें समाजवादी पार्टी में शामिल कराया। कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा उन्हें एमएलसी बना सकती है। सपा में उनके आने के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी की स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी।

आजमगढ़ में 2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को हरा दिया था। माना जाता है कि इसमें गुड्डू जमाली का बड़ा रोल था।

गुड्डू जमाली आजमगढ़ के मुबारकपुर के रहने वाले हैं। वे बिजनेसमैन हैं। उनका जन्म 1 जून 1973 को हुआ था। गुड्डू जमाली मुबारकपुर सीट से 2012 और 2017 में विधायक रह चुके हैं। वे पसमांदा मुस्लिम हैं। कुछ समय पहले पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष अनीस मंजूरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अपने समाज के किसी सदस्य को विधान परिषद भेजने की मांग की थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close