प्रदेश

ठाणे: पुलिस थाने में बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को मारी गोली, जमीन का था विवाद

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक पुलिस थाने में बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को गोली मार दी। दरअसल, बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड और शिवेसना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसकी शिकायत करने के लिए दोनों थाने में पहुंचे थे। आरोप है कि वहीं बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड ने फायरिंग कर दी, जिसमें महेश गायकवाड और उनका एक साथी घायल हो गया। दोनों का जुपिटर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा कांड उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाना परिसर में हुआ है। बताया जा रहा है कि महेश गायकवाड़ का और गणपत गायकवाड़ के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। किसी विवाद को लेकर ही दोनों हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और बातचीत के दौरान ही गणपत ने महेश को चार गोली मार दी। अब इस मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद घायल महेश को उल्हासनगर कें मीरा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां हालत गंभीर होने के बाद उन्हें रात 11 बजे ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही महेश गायकवाड़ के समर्थक इकट्ठा होने लगे अब हालात यह हैं कि पूरा अस्पताल समर्थकों से भरा हुआ है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद के चलते बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस थाने जमा हुए थे। इसी बीच दोनों ने गर्मागर्मी शुरू हुई और पुलिस स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर अंधाधुंध गोली चला दी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close