प्रदेश

UPAA अवार्ड्स में दिखी सितारों की चमक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की मनोज मुंतशिर की तारीफ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन (UPAA) द्वारा यूपीएए अवॉर्ड्स-2022 का आयोजन राजधानी के वृंदावन कॉलोनी स्थित होटल ऑरनेट में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप्र सरकार के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म ‘एक नया सवेरा’ की स्क्रीनिंग भी हुई।

 

यूपीएए अवॉर्ड्स-2022 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई तरह की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘यूपीएए अवॉर्ड्स-2022’ के आयोजनकर्ता एवं फ़िल्म निर्माता नितिन मिश्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लगभग दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों को सम्मानित किया। जिसमें मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर, डायरेक्टर अब्बास-मस्तान, गायक रवि त्रिपाठी, अभिनेता शरद मल्होत्रा, नंदिश संधू, हिमांशु गांधी, विकास भल्ला, अलंकार कपूर, अज़हर बेग, गौतम हांडा और विंध्य तिवारी के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा अभिनेत्री रुबीना अख़्तर, अनेरी वजनी, पायल घोष, जैस्मीन कौर, श्रद्धा पांडेय, भूमिका गुरुंग, मीनाक्षी दीक्षित, मोनिका चौधरी, तनिष्क रंजन और फ़िल्म प्रोड्यूसर मयूर बरोट एवं डायरेक्टर दिवाकर भट्टाचार्य का भी सम्मान हुआ। साथ ही, सोशल वर्कर अस्मिता सिंह, राधेश्याम तिवारी, पीआर अनुराग बत्रा सहित अनुराग दीक्षित और सरिता द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ‘यूपीएए अवॉर्ड्स-2022’ से नवाजे गए मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर की उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम मनोज को अक्सर सुनते हैं। उनके द्वारा उठाये गए मुद्दे भी देश हित में होते हैं। मनोज ने अमेठी जिले से निकलकर मुंबई पहुंचकर जो कामयाबी हासिल की है, उससे पूरे प्रदेश का नाम बुलंदियों पर पहुंचा है।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close