Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में बढ़ रहा प्रतिबंध, स्कूल-जॉब के बाद अब पार्क और मेले में भी महिलाओं की एंट्री बैन

अफगानिस्तान (Afghanistan)। राजधानी काबुल में तालिबान ने महिलाओं पर सार्वजनिक पार्कों और मेले में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह नया फरमान इसी हफ्ते लागू किया गया है। महिलाओं को अब सार्वजनिक स्थान पर एंट्री नहीं मिलेगी। बता दें,अफगानिस्तान में पहले ही महिलाओं पर कई तरह से प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। पहले से ही तालिबानी सरकार ने अफगान महिलाओं के घरों से बाहर काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
ये भी पढ़े-उत्तराखण्ड में वॉकाथॉन कार्यक्रम आयोजित , चुनाव में भागीदारी के लिए छात्र-छात्राओं ने की अपील

अफगान स्कूलों में भी छात्र और छात्राओं के बीच भेदभाव देखने को मिल रहा है। अफगानिस्‍तानी सरकार ने लड़कियों को छठी कक्षा के बाद शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति नहीं दी है। एक महिला ने इसपर कहा कि यहां न महिलाओं के लिए स्कूल है और न ही काम है। हमारे पास एक ही जगह थी, यहां भी अब एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। उसने कहा कि यहां महिलाएं इन बहुत अत्याचार हो रहा हैं।

तालिबानी कब्जे के बाद महिलाओं पर बढ़ रहे प्रतिबंध
अफगानिस्तान की महिलाओं पर लगातार प्रतिबंध बढ़ रहे हैं। तालिबान ने सभी महिलाओं को सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा ढंकने का आदेश पहले ही दे रखा है. इतना ही नहीं, महिलाओं को मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेने और पुरुषों के साथ पार्कों में जाने की अनुमति भी सरकार ने नहीं दी है।
अगस्त 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्ज़ा किया था। तालिबान ने इसके बाद कई तरह के बैन लगाए। खासकर महिलाओं और लड़कियों पर ज्‍यादा प्रतिबंध लगाया गया। यहां महिलाओं को स्कूल भी नहीं जाने दिया जाता है। काम करने की भी उन्हें इजाजत नहीं है। हर तरह से महिलाओं पर प्रतिबंधों को बढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें इसके खिलाफ विरोध भी नहीं करने दिया जाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close