Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

Mainpuri Bypoll 2022: मुलायम सिंह की विरासत बचने उतरेंगी डिंपल यादव , सपा ने बनाया मैनपुरी से उम्मीदवार

मैनपुरी(उप्र)। मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypoll 2022) के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा ने गुरुवार को उनके नाम की घोषणा कर दी। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।
नामांकन प्रक्रिया शुरू
17 नवंबर तक नामांकन होगा
18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी
21 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे
5 दिसंबर को वोटिंग होगी
8 दिसंबर को काउंटिंग होगी

चुनाव का संचालन खुद करेंगे अखिलेश
समाजवादी पार्टी मैनपुरी से उम्मीदवार के तौर पर डिंपल यादव के अलावा तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव के नाम पर विचार कर रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को डिंपल यादव के नाम पर मुहर लग गई है। डिंपल इससे पहले कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं। फिरोजाबाद से भी चुनाव लड़ी थी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। डिंपल यादव के चुनाव का संचालन खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।
ये भी पढ़े- Badrinath: भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष, श्रद्धालुओं से की बातचीत माणा गांव का भी किया भ्रमण

सुभासपा ने पहले ही उतारा प्रत्याशी
मैनपुरी उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP ) ने भी ताल ठोंकी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (OP RAJBHAR) ने बुधवार को सुभासपा प्रत्याशी का एलान किया था। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत कश्यप इटावा के रहने वाले हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close