Main Slideउत्तराखंड

देहरादून: रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला के सीमांत एंव संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र के
निवासी हमारी सीमाओं के पहरी भी है।
रं
उन्होंने रं कल्याण संस्था द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यकलापों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी देश के सीमान्त क्षेत्रों के अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही इन क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति के सरंक्षण की दिशा में पहल की गई है। राज्य सरकार द्वारा भी राज्य के सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिये प्रभावी कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है।
ये भी पढ़े-उप्र: क्या सपा के गढ़ में खिलेगा कमल? भाजपा ने शुरू कर दी तैयारी

इस अवसर पर रं कल्याण संस्था के संरक्षक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्याकी भी उपस्थित थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close