Main Slideउत्तराखंडमौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम में होगा बदलाव, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

देहरादून: प्रदेश में 6 नवंबर से मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना बन रही है। मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। न्यूनतम तानमान में पहाड़ी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम बदलने से प्रदेशभर में ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

ये भी पढ़े- उत्तराखंड: गुजरात पुल हादसे के बाद अलर्ट पर सरकार, सभी पुलों के सेफ्टी ऑडिट करने के सर्कार ने दिए निर्देश

मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है। वहीं, छह नवंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ जाएगी। देहरादून में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। सुबह और शाम के दौरान कुहासा रहने की संभावना है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान क्रमश 28 डिग्री सेल्सियस तथा 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।इस वर्ष मानसून की विदाई देरी से हुई। इस कारण अक्टूबर महीने में बादल खूब बरसे। इस दौरान राज्‍य में सामान्य से चार गुना अधिक बारिश दर्ज की गई।

चार जिलों में हुई अधिक बारिश
आमतौर पर अक्टूबर महीने में 31 मिमी के करीब बारिश होती है, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 118 मिमी पर चला गया। राज्‍य के नैनीताल, ऊधमसिंह बागेश्वर और अल्मोड़ा, नगर जनपदों में सर्वाधिक बारिश हुई। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून जनपदों में सबसे कम बारिश हुई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close