Main Slideराष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा: बच्चों संग दौड़े राहुल गांधी, गुजरात चुनाव जीते तो लागू होंगी पुरानी पेंशन

नई दिल्ली। रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई। तेलंगाना चरण के पांचवे दिन यात्रा गोलापल्ली से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और बच्चों संग रेस लगाकर पदयात्रियों में जोश भर दिया। इसका वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर को पोस्ट किया। कांग्रेस ने आज की यात्रा की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पार्टी ने लिखा है अन्याय और नफरत के खिलाफ हमें आवाज उठानी होगी। हम भारत को यूं बिखरने नहीं देंगे।
ये भी पढ़े-‘देहरादून मैराथन’ मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

बहाल होंगी पुरानी पेंशन
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा, अगर गुजरात में कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो हम पुरानी पेंशन स्कीम को वापस लाएंगे। इसके अलावा संविदा कर्मियों को पक्का किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस का पक्का वादा है “ठेके पर काम करने वालों के लिए निश्चित नौकरी मिलेगी और पुरानी पेंशन योजना को वापस लाएंगे। इसके अलावा उन्होंने समय पर पदोन्नति का भी वादा किया।

आज 22 किमी की दूरी तय करेंगे राहुल
सूत्रों की माने तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी आज लगभग 22 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राहुल गांधी शाम को शादनगर में सोलीपुर जंक्शन पर एक बैठक को संबोधित करेंगे। बता दें, यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले, राज्य में कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान तेलंगाना की 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। चार नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा को एक दिन का विश्राम दिया जाएगा

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close