Main Slideमनोरंजन

मशहूर जादूगर ओपी शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, कानपुर में शोक की लहर

कानपूर। अपने जादुई करिश्मों से लोगों को अचंभित करने वाले देश के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। 80 वर्षीय शर्मा ने फॉर्च्यून हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। शर्मा यूपी के कानपुर शहर के बर्रा स्थित भूत बंगला में रह रहे थे।उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। रंगमंच और इंद्रजाल की दुनिया का हर शख्स गमगीन हो गया।
ये भी पढ़े-माणा गाँव से हो सकती है ‘जीवंत गांव कार्यक्रम’ की शुरुआत, पीएम मोदी के पहुंचने की अटकले तेज, तैयारियां शुरू
अपने फैंस के अलावा ओपी शर्मा परिवार में तीन बेटों प्रेमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और पंकज प्रकाश शर्मा के अलावा बेटी रेनू और पत्नी मीनाक्षी शर्मा को छोड़ गए हैं।ओपी शर्मा के घर का नाम भूत बंगला है, जो शहर की एक पहचान बन चुका है। बर्रा से पहले वह शास्त्रीनगर इलाके में रहते थे। वह अपने शो में अक्सर कहते थे, एक झटके में कोई जादूगर तैयार नहीं होता। इसमें कितना परिश्रम और चुनौतियां हैं, इसका हर कोई अनुमान नहीं लगा सकता ।

सपा और भाजपा से लड़ा था चुनाव
समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2002 में गोविंद नगर सीट से चुनाव लड़ने वाले ओपी शर्मा ने वर्ष 2019 में भाजपा का दामन थाम लिया था। 10 अगस्त 2019 को लाजपत भवन में भाजयुमो के एक कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी।

जादूगर ओपी शर्मा कभी भी किसी भी शहर में शो करने जाते थे तो उनके साथ 100 से अधिक लोगों का काफिला होता था। उनकी टोली में सहयोगी पुरुष एवं महिला कलाकारों, संगीतकारों, गायकों, मेकअप मैन, प्रकाश नियंत्रक, पेंटर, दर्जी, जैसे कई सहयोगी होते थे। इनके अलावा खानसामा, धोबी, नाई आदि का भी समूह होता था। जब एक जगह से दूसरी जगह ओपी शर्मा रवाना होते थे तो इंद्रजाल का सारा सामान 16 से अधिक ट्रकों में समाता था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close