Main Slideराष्ट्रीय

राष्ट्रपति की दो दिवसीय त्रिपुरा यात्रा, विकास परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर जा रही हैं। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला पूर्वोत्तर दौरा है। राष्ट्रपति बुधवार सुबह सवा 11:15 बजे महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। गुरुवार को राष्ट्रपति, अगरतला रेलवे स्टेशन से अगरतला-कोलकाता पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी।
ये भी पढ़े-उप्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ का खतरा
अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुर्मू न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी और अगरतला के बाहरी इलाके नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का टाउन हॉल में अगरतला नगर निगम द्वारा स्वागत किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री माणिक साहा, महापौर दीपक मजूमदार और कैबिनेट मंत्री मौजूद होंगे।

महामहिम 13 अक्तूबर को त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उदयपुर जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर अगरतला तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close