उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

उप्र: कांग्रेस अध्यक्ष खाबरी और छह प्रांतीय अध्यक्ष आज ग्रहण करेंगे कार्यभार

लखनऊए। उप्र कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत सभी प्रांतीय अध्यक्षों के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर शुक्रवार को दिन भर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियां चलती रहीं। खाबरी के लखनऊ की सीमा में प्रवेश करने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
यह भी पढ़े-हरिद्वार: दीवाली से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, क्षेत्र की जनता को मिला तोहफा

खाबरी और उनकी टीम में शामिल प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) व योगेश दीक्षित 8 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई समेत अन्य कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी भी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत तैयारियों में जुटे हुए हैं।

कौन हैं बृजलाल खाबरी
जानकारी के अनुसार बृजलाल खाबरी जालौन के रहने वाले हैं। खाबरी, 2016 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। बसपा में वह जोनल कोऑर्डिनेटर रह चुके थे। वह 2017 और 2022 का विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए थे। पिछला चुनाव उन्‍होंने ललितपुर जिले की महरौनी (सुरक्षित) सीट से लड़ा था। बीजेपी के मनोहर लाल पंथ (मन्‍नू कोरी) ने उन्‍हें हराया था। मन्‍नू यूपी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close