उत्तर प्रदेशप्रदेश

मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक, लगी है डॉक्टरों की टीम

गुरुग्राम (हरियाणा)। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (82) की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। कल मंगलवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वह सोमवार तक अस्पताल के क्रिटिकल यूनिट में थे।

सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया कि मेंदाता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। पार्टी ने कहा कि हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री को रविवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर इनका 22 अगस्त से इलाज चल रहा है।


मेदांता अस्पताल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुलायम सिंह यादव अभी भी गंभीर और जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव सहित परिवार के कई लोग अभी गुरुग्राम में ही है।

मंगलवार को अखिलेश और डिंपल पूरे दिन उनकी देखभाल में लगे रहे। इसके साथ ही वो पार्टी के बड़े नेताओं और खानदान के अन्य लोगों को नेता जी का हाल भी बताते रहे। मुलायम के पैतृक गांव सैफई, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, लखनऊ से लेकर दिल्ली और गुरुग्राम तक सपा समर्थकों के फोन पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जानने के लिए आ रहे हैं।

सोमवार को शिवपाल सिंह यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई नेता आए थे। धर्मेंद्र यादव ने समर्थकों से कहा कि नेता जी की हालत स्थिर बनी हुई है। इसलिए लोग अस्पताल न आएं। इससे अस्पताल में परेशानी हो सकती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close