मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की बहन को पसंद नहीं आई लाल सिंह चड्ढा, गिनाईं खामियां

मुंबई। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 2022 की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही थी पर बॉक्स आफिस पर ये फिल्म कमाल नहीं कर पाई। लाल सिंह चड्ढा को ज्यादातर क्रिटिक्स ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है पर कुछ ऐसे लोग भी है जिन्हे इसमें सिर्फ खामियां नज़र आईं जिनमें से एक है प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा। मीरा चोपड़ा की बात करें तो वो तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में नजर आई हैं। मीरा ने हिंदी सिनेमा में विक्रम भट्ट की फिल्म 1920: लंदन से डेब्यू किया था।

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में लाल सिंह चड्ढा पर सवाल खड़े कर दिए। मीरा चोपड़ा का लाल सिंह चड्ढा पर दिया ये बयान वायरल हो रहा है। मीरा को आमिर खान की फिल्म और उसके बनने का लॉजिक पसंद नहीं आया। मीरा कहती है ”लाल सिंह चड्ढा उस फिल्म की रीमेक है जो 28 साल पहले आई थी। उस वक्त लोगों ने फिल्म के पीछे लॉजिक पर सवाल नहीं खड़े किए थे लेकिन मुझे ये समझ नहीं आता वो 4 साल तक भाग रहा था। ये जस्टिफाईड नहीं था और फिर मैं एक सच्ची देशभक्त हूं। जो भी उन्होंने आर्मी के खिलाफ दिखाया वो बिल्कुल कूल नहीं है।

मीरा चोपड़ा ने एक और खामी बताई ” उन्होंने कहा अमेरिकी प्रधानमंत्री ने तब युद्ध के लिए 1 लाख मानसिक रूप से विकलांग लोगों की भर्ती के लिए प्रोग्राम शुरू किया था। भारतीय सेना ऐसा नहीं करती है। भारत में कुछ ऐसा नही हुआ था। सभी जानते हैं कि कारगिल वार के लिए एलीट सैनिकों को भेजा गया था। फिल्म में दिखाया गया है कि लाल सिंह ने एक आतंकी को रेस्क्यू किया और वो भारत में खुलेआम घूम रहा है। इसका मतलब तो आप हमारी सरकार पर सवाल उठा रहे है। मैं फिल्म को बनाने की क्रिएटिव आजादी को समझती हूं, मगर आप वो चीज दिखा रहे है,जो मौलिक रूप से गलत है।

रिपोर्ट: लाइबा अशफाक

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close