उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

गालीबाज़ नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर गरजा बाबा का बुलडोजर, सोसाइटी वालों ने ऐसे मनाया जश्न

नोएडा में महिला से अभद्रता करने के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी के घर पर बाबा का बुलडोजर चल गया है। ओएमएक्स सोसाइटी में मौजूद उसके आवास पर नोएडा विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। यहां पर मौजूद अवैध निर्माण को गिराने के लिए सुबह दस बजे के करीब बुलडोजर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि त्यागी ने सालों से सोसाइटी में अवैध कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत सोसाइटी के लोग पहले कर चुके थे।

श्रीकांत त्यागी के ठिकाने को गिराने के लिए जब बुलडोजर पहुंचा तो वहां की महिलाओं ने उसका ताली बजाकर स्वागत किया। सोसाइटी के लोग इस नजारे को देखने के लिए जुट गए और त्यागी के खिलाफ हिप-हिप हुर्रे के नारे लगाने लगे।

इधर श्रीकांत की आखिरी लोकेशन की जानकारी भी मिल गई है। नोएडा पुलिस के अनुसार त्यागी की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। महिला के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस ने 8 टीमें बनाई हैं। उसकी पुरानी क्रिमिनल हिस्ट्री देखते हुए पुलिस ने श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट मे केस दर्ज किया गया है। वह तीन दिनों से फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

वहीं पीड़ित महिला की जान को खतरा देखते हुए नोएडा पुलिस ने उनको सुरक्षा दे दी है। दो कॉन्स्टेबल उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिए गए है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close