प्रदेशमनोरंजनराष्ट्रीय

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ NCB ने दाखिल की चार्जशीट, ड्रग्स सप्लाई करने का लगाया आरोप

मुंबई। बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए पूरे दो साल बीत चुके हैं। पिछले दो साल से एक्टर के परिवार वालें उनका केस लड़ रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार उनके लिए न्याय की मांग उठ रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उनपर ड्रग्स के कई आरोप भी लगाए गए थे।

लेकिन एक बार फिर सुशांत सिंह मर्डर केस से जुड़ी महत्वपूर्ण कड़ी अब खुल चुकी है। रिया के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को NCB ने चार्जशीट दाखिल की, जिसमें एनसीबी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई शोविक समेत अन्य आरोपियों से कई बार गांजा खरीदकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दिया था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी ड्राफ्ट चार्जशीट में रिया और 34 अन्य आरोपियों पर आरोप लगाया है कि वो बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई करते थे। इसके अलावा रिया पर सुशांत को जबरन नशे की लत लगाने का भी आरोप लगा है। एनसीबी के मुताबिक रिया, शोविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, सैमुअल, मिरांडा और बाकी कई लोगों से ड्रग्स लिया करती थी और फिर सुशांत को दिया करती थी। एनसीबी का दावा है कि सुशांत को रिया ही ड्रग्स दिया करती थी और पेमेंट भी खुद ही करती थीं। एनसीबी के चार्ज ड्राफ्ट के मुताबिक साल मार्च 2020 से सितंबर 2020 के दौरान रिया ने कई बार ड्रग्स खरीद और पेमेंट भी की। फिलहाल एनसीबी ने 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है।

एनसीबी के चार्ज ड्राफ्ट के मुताबिक ये सभी लोग मिलकर ड्रग्स को बॉलीवुड पार्टि्स, हाई सोसाइटी की पार्टी और दूसरे शहरों में भी सप्लाई करते थे। उसके अलावा इसके पास लाइसेंस भी नहीं था। फिर भी मुंबई में भी कई जगहों पर ड्रग्स की तस्करी करते थे। इसमें चरस,एलएसडी,गांजा और कोकीन शामिल है। रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का कनेक्शन ड्रग पेडलर्स के साथ पाया गया है। शोविक ड्रग पेडलर्स के साथ मिलकर नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे।

इस केस की स्पेशल कोर्ट में 27 जुलाई को सुनवाई होनी है। अगर रिया दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें 10 साल की जेल की सजा सुनाई जा सकती है। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी उनके मुंबई स्थित घर में मिली थीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close