अन्तर्राष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

शिंजो आबे की मौत पर भारत में रहेगा एक दिन का राष्ट्रीय शोक, PM मोदी ने किया ऐलान

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह नारा सिटी में भाषण देते वक्त एक हमलावर ने उन्हें दो गोली मारी थीं। हमले के बाद शिंजो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान एक पूर्व सैनिक के तौर पर हुई है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत-जापान के रिश्तों को मजबूती देने में आबे का योगदान काफी अहम है और उनके निधन से न सिर्फ जापान बल्कि भारतीयों को भी गहरा दुख पहुंचा है। पीएम मोदी ने कहा कि आबे के निधन पर उनके सम्मान में 9 जुलाई को भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।

इस घटना को लेकर जापान ही नहीं बल्कि भारत के लोग भी काफी दुखी हैं। इसका कारण यह है कि शिंजो आबे का भारत से गहरा लगाव रहा है। उनकी गिनती भारत के खास दोस्तों में होती रही है। वे भारत की सबसे ज्यादा बार यात्रा करने वाले जापान के प्रधानमंत्री हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close