प्रदेश

चंडीगढ़ः स्कूल में गिरा 250 साल पुराना पेड़, चपेट में आए कई बच्चे, एक छात्रा की मौत

चंडीगढ़ के एक स्कूल में आज बड़ा हादसा हो गया। लंच टाइम पर 250 साल पुराना हेरिटेज पेड़ टूट कर गिर जाने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं हादसे की चपेट में आए 19 बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को जीएमएसएच (GMSH) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सेक्टर 9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में हुआ है, जहां पीपल का पेड़ गिर जाने से एक 16 वर्षीय लड़की की जान चली गई वहीं 19 बच्चे घायल हुए हैं। स्कूल की एक 40 वर्षीय महिला अटेंडेंट भी घायल हुई है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घटना घटी। उस समय बच्चे लंच कर रहे थे। मृतक लड़की की पहचान हिराक्षी के रूप में हुई है, दसवीं कक्षा की स्टूडेंट थी। अपने परिवार में वह सबसे छोटी बेटी थी। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन शिमला से चंडीगढ़ के लिए निकल पड़े हैं। दो दिन पहले ही वह शिमला गए थे।

करीब 70 फीट लंबा पेड़ प्राकृतिक रूप से उखड़ गया और नीचे खेल रहे छात्रों पर गिर गया। दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने जख्मी बच्चों के जल्द ठीक होने की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर लिखा, “चंडीगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हुआ.जिसमें एक मासूम बच्चे की मौत की दुखद खबर मिली और कई बच्चे जख्मी हुए हैं. मैं ईश्वर के आगे जख्मी बच्चों के जल्द ठीक होने और जिस बच्चे की मौत हुई है उसकी आत्मिक शांति और माता-पिता को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं.”

वहीं घटना को लेकर होम सेक्रेटरी, डिप्टी कमिश्नर, चीफ कंजरवेट ऑफ फोरेस्ट और हेल्थ सेक्रेटरी ने जीएमएसएच 16 और पीजीआई का दौरा किया और बच्चों का हाल चाल जाना। आपको बता दें कि हेरिटेज ट्री को केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन की तरफ से संरक्षित किया गया था। इसे चारों तरफ से सीमेंट से कवर किया हुआ था। इसके पास बच्चे अक्सर लंच टाइम में बैठा करते थे और खेलते थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close