अन्तर्राष्ट्रीय

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमलावर ने भाषण के दौरान उन पर दो गोलियां दागी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली चलने की आवाजें सुनाई देने के बाद आबे को खून बहने की हालत में देखा गया।

शिंजो आबे पर हमला करने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यामागामी के पास से एक बंदूक बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि दो गोलियां चलाई गई थीं। इस हमले के बाद पुलिस सतर्क हो गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। NHK की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने जांचकर्ताओं के सामने हत्या का प्रयास करने की बात कबूली है। उसने बताया है कि वह आबे से ‘असंतुष्ट’ था।

शिंजो आबे साल 2006 में पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि 2007 में बीमारी के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में एक बार फिर से जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और साल 2020 तक इस पद पर रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close