अन्तर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशधर्मप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

अपने खास दोस्त शिंजो आबे को पीएम मोदी ने कराई थी बनारस की सैर, साथ में की थी गंगा आरती

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर 8 जुलाई की सुबह जानलेवा हमला किया गया। उनके सीने पर हमलावर ने गोली चलाई। हमला उस वक्त हुआ जब वह एक चुनावी कार्यक्रम के प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे। इस घटना को लेकर जापान ही नहीं बल्कि भारत के लोग भी काफी दुखी हैं। इसका कारण यह है कि शिंजो आबे का भारत से गहरा लगाव रहा है। उनकी गिनती भारत के खास दोस्तों में होती रही है। वे भारत की सबसे ज्यादा बार यात्रा करने वाले जापान के प्रधानमंत्री हैं।

Japan PM Shinzo Abe performs 'Ganga aarti' with Narendra Modi in Varanasi

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पीएम मोदी के अच्छे दोस्त हैं। जब शिंजो जापान के प्रधानमंत्री थे, तब भारत विजिट पर आए थे। उस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें वाराणसी दर्शन कराया था। दोनों प्रधानमंत्रियों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगाजल हाथ में लेकर विश्व की मंगलकामना का संकल्प लिया था।

इस दौरान शिंजो आबे का भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रति स्नेह सभी ने देखा था। शिंजो आबे ने पूरी आस्था के साथ PM मोदी के साथ गंगा आरती की थी। शिंजो आबे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा पर नौका विहार भी किया था।

जब शिंजो आबे भारत से रवाना हुए थे तो उनके दोस्त यानी पीएम मोदी ने उन्हें भगवद् गीता भी भेंट की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कर्मठता और विजन के कायल शिंजो आबे ने वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी को काफी नजदीक से देखा। इस दौरान भारत जापान के रिश्तों को मजबूती प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले भी हुए थे। जिसमें जापान के सहयोग से बनारस में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की नींव रखी गई थी जो आज बनकर तैयार है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close