राष्ट्रीय

Delhi Girl Assault Case: दिल्ली में शर्मसार हुई इंसानियत, बच्ची से युवक ने किया रेप

देश की राजधानी दिल्ली में दो शर्मनाक घटनाएं सामने आई हैं। एक में एक नाबालिग के साथ उसके चचेरे भाई ने डरा धमकाकर कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया.. तो वहीं दूसरी घटना में 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने में 32 साल आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वहीं आपको बता दें कि पहली घटना में दिल्ली के बदरपुर इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित तौर पर रेप करने के आरोप में 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दोनों एक ही मकान में किराएदार के रूप में रहते थे। बच्ची के घर में अकेली होने पर आरोपित ने उसे रेप का शिकार बना लिया। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है।

वहीं, पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। एक नाबालिग के साथ उसके चचेरे भाई ने डरा धमकाकर कई बार उसके साथ रेप किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को आरोपित की करतूत का पता चला। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर 45 साल के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें कि पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि 18 मार्च 2022 को पीड़िता घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपित ने डरा धमका कर उसके साथ रेप किया। परिजनों को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी, इससे पीड़िता बुरी तरह से डर गई। करीब 15 दिन के बाद किशोरी को फिर से घर में अकेला पाकर आरोपित ने उसके साथ दोबारा से रेप किया।

वहीं कुछ दिन पहले अचानक से किशोरी के पेट में दर्द हुआ, मां उसे लेकर डाक्टर के पास गई। जांच में पता चला किशोरी तीन महीने की गर्भवती है। जब मां ने किशोरी से पूछा तो तब उसने ताऊ के बेटे की घिनौनी वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग की और मां की शिकायत पर केस दर्ज किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close