Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंड : मेयर व विधायक नहीं बचा सके वार्डों के उपचुनाव में अपनी प्रतिष्ठा

भाजपा के मेयर, विधायक व राज्य में सत्ता भी भाजपा की, मगर रुद्रपुर नगर निगम के दो वार्डों में हुए उपचुनाव में भाजपा को जनता ने नकार दिया। मेयर व विधायक भी अपनी प्रतिष्ठा नहीं बचा पाए। जबकि मेयर व विधायक ने प्रतिष्ठा बचाने के लिए उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दिए थे,मगर हाथ निराशा ही लगी।

इसे लगता है कि जनता भाजपा से नाराज है। वार्ड 36 आदर्श कालोनी से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत सागर ने कांग्रेस प्रत्याशी जीतेश कुमार को 33 मतों से हराया। वार्ड 13 दूधिया न नगर में भी कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अशफाक ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनोज धामी को सात वोट से हरा दिया।

मंगलवार को एएनझा इंटर कालेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में सत्तादल भाजपा के नेताओं खासकर मेयर रामपाल सिंह व विधायक शिव अरोरा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। 15 दिन पहले से चुनाव प्रचार भी घर-घर जाकर मेयर ने किया। जब परिणाम सामने आया तो सभी सकते में आ गए।

प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में दोनों को दूधिया नगर में कांग्रेस व वार्ड नंबर 36 आदर्श कालोनी में निर्दलीय प्रत्याशी ने मात दे दी। मंगलवार को परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशी रंजीत सागर मतगणना स्थल पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ खुशी जाहिर करते हुए नजर आए। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि जनता के समर्थन ने उनको विजय दिलाई।

भाजपा की नीतियों को जनता ने नकार दिया।पूर्व विधायक ने कहा कि जनता अभी भी उनको अपना समर्थन दे रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के विधायक ने छल,प्रपंच से जो चुनाव जीता, जनता ने उनको आईना दिखा दिया है।

वहीं वार्ड नंबर 13 दूधिया नगर में निर्दलीय भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनोज धामी की तरफ से छह मतों की हेराफेरी का आरोप लगाकर दोबारा मतगणना कराई गई। लेकिन बाद में भी वह सात मतों से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अशफाक से चुनाव हार गए। यहां पर मनोज धामी को 482 मत व कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी मोहम्मद अशफाक को 489 मत मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी आरिफ को 93 मतों से संतोष करना पड़ा। देखने वाली बात यह रही कि काफी विरोध के बाद भी विजयी प्रमाणपत्र लेकर जब कांग्रेस प्रत्याशी अशफाक बाहर निकले तो मनोज धामी ने उनको जीत की बधाई दी।

किच्छा में वार्ड नंबर दो से भाजपा प्रत्याशी सूरजमुखी विजयी घोषित की गईं। उनको 995 मत मिले।यहां उनकी प्रतिद्वंद्वी यशोदा को 356 मत मिले। आरओ नगर निकाय विनय कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 13 दूधिया नगर में मतगणना के दौरान कुल नोटा मत 10 व निरस्त किए गए मतों की संख्या 26 दर्ज की गई। वहीं वार्ड 36 आदर्श कालोनी में तीन मतदाताओं ने नोटा पर मुहर लगाई। यहां पर 12 मत निरस्त किए गए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close