Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड: 24 घंटे में 115 जगह धधके जंगल, इस बार 1558 घटनाओं में 2581 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

प्रदेश में शुक्रवार को वनाग्नि की 115 घटनाएं हुईं, जिनमें 149 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इस मिलाकर प्रदेश में इस फायर सीजन में वनाग्नि की 1558 घटनाओं में 2581 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है।

मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक हुई वनाग्नि घटनाओं में पिथौरागढ़ निवासी एक महिला की मौत हुई है। जबकि वन विभाग के छह दैनिक एवं नियमित कर्मचारी घायल हुए हैं।

पिछले साल 2780 घटनाओं में 3927 हेक्टेयर जंगल को नुकसान

उत्तराखंड में पिछले वर्ष वनाग्नि की कुल 2780 घटनाएं र्हुईं, जिनमें 3927.13 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा के मुताबिक बीते वर्ष वनाग्नि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई थी। जबकि तीन लोग घायल हुए थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close