उत्तर प्रदेशप्रदेश

बिरियानी खाने वाले हो जाएं सावधान, चिकन की जगह मिलेगी अब चूहा बिरियानी

बिरियानी खाना किसे नहीं पसंद। आप किसी होटल में बिरियानी खाने जाएँ और उसके अंदर आपको मरा हुआ चूहा दिख जाए तो कैसा लगेगा। ज़ाहिर सी बात है आपका मूड खराब हो जाएगा। ऐसा ही मामला कानपुर से सामने आया है जहां ग्राहक की बिरियानी में मरा हुआ चूहा निकला।

पूरा मामला कानपुर के बेकनगंज रोड स्थित बाबा होटल का है। यहां कल रात को लोग बड़े ही आराम से बिरयानी का मज़ा ले रहे थे। तभी एक ग्राहक की बिरयानी में चिकन पीस के साथ-साथ मरा हुआ चूहा निकल आया। बिरियानी की प्लेट में मरे हुए चूहे को देखकर लोगों के होश उड़ गए। बच्चे महिलाएं सहित सैकड़ों लोग अपनी-अपनी बिरियानी छोड़ कर उठ खड़े हुए, और बाबा होटल के मालिक के ऊपर गुस्सा जताते हुए होटल से बाहर निकल आए।

डॉक्टरों की माने तो चूहे में प्लेग जैसी जानलेवा बीमारी होती हैं। चूहे से होने वाली बीमारी प्लेग एक प्रकार का इन्फेक्शन है, जो “येर्सिनिया पेस्टिस” (Yersinia pestis) नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह बैक्टीरिया मुख्य रूप से चूहों में पाया जाता है या उन पिस्सूओं में पाया जाता है, जो चूहों को काटते हैं। चूहों व उन पिस्सू से मनुष्यों व अन्य जानवरों में प्लेग रोग फैल सकता है।

प्लेग के बैक्टीरिया से आप को बुखार, सिर दर्द, कमजोरी, व अन्य शरीर में कुछ अटपटा मेहसूस होने की सम्भावना होती है। प्लेग के 3 प्रकार होते हैं, उसके लक्षण भी प्लेग के प्रकार पर निर्भर करते है। यदि आप को बुबोनिक प्लेग है तो उसके कीटाणु आप के लिम्फ नोड्स में अधिक फैलते हैं। दूसरी प्रकार की प्लेग में कीटाणु आप के खून में चले जाते हैं व आप के स्किन के टिश्यू को काला बनाते हैं व खत्म कर देते हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close