मनोरंजन

एक दूजे के हुए रणबीर-आलिया, पंजाबी रीति रिवाज से हुई शादी

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। ये बिग फैट इंडियन वेडिंग हर किसी की ज़ुबान पर है। करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आलिया-रणबीर फाइनली एक दूजे के हो गए। आलिया भट्ट का पहला प्यार रणबीर कपूर उनके पति बन गए।

खबरों के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित द्वारा कराई। कपल के फेरे पूरे हो गए। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहे हैं। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी द्वारा मीडिया को दिए बयान के मुताबिक शादी में कपूर और भट्ट परिवार का कोई भी सदस्य शादी में परफॉर्म नहीं करेगा।

रणधीर कपूर, बबिता कपूर और करिश्मा कपूर जैसे करीबी रिश्तेदार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के लिए वास्तु भवन पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट ने स्पेशल एंट्री ली। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बड़ी बहन शाहीन भट्ट और दोस्त आकांशा रंजन कपूर आलिया को मंडप तक लेकर गईं। मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर, आलिया-रणबीर की शादी के लिए सज-धजकर तैयार हुईं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close