Main Slideउत्तराखंडधर्मप्रदेश

चारधाम यात्रा 2022: जल्द खुलेंगे 4 धाम के कपाट, जानिए क्या होंगे इस बार खास इंतजाम

चारधाम की यात्रा एक बार फिर शुरू हो रही है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धामकी यात्रा 3 मई से शुरू होने जा रही है, तो वहीं 6 मई को केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

बद्रीनाथ को लेकर बताया गया है कि, 8 मई से वहां भी श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। सरकार के अनुसार इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आने वाले हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारीयां कीए जा रही है।

इस साल क्या खास इंतजाम है?

प्रशासन श्रद्धालुयो की यात्रा से सम्बंधित सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने में जुट गया है। यात्रा मार्ग से लेकर अन्य दूसरी व्यवस्था यात्रा शुरू होने से पहले ठीक करने में स्थानीय प्रशासन ने ताकत झोंक दी है।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि, चार धाम यात्रा को लेकर लगातार हमारी मोनिटरिंग जारी है, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर चार धाम यात्रा की तैयारी करी जा रही है। केदारनाथ में बनी आदिगुरू शंकराचार्य की विशाल समाधि भी इस बार दर्शन हेतु खुली रहेगी। केदारनाथ और बद्रीनाथ में निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिस पर कई काम यात्रा से पूर्व ही पूरे हो जाएंगे। अभी इस समय वहां बद्रीनाथ धाम के पुनः निर्माण का काम भी जारी ह। सरकार की तरफ से 2,000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, और अभी 65 करोड़ का विकास कार्य शुरू कर दिया गया है।

रजिस्ट्रेशन

इस बार खासतौर पर सभी श्रद्धालु यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा जो, टूरिज्म के पोर्टल पर करना होगा। इसके साथ ही इस बार डिवाइस के जरिए फिजिकल रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा जिससे ये पता चल सके कि, किस धाम पर किस समय कितने श्रद्धालु मौजूद हैं।

जिसके बाद श्रद्धालु की संख्या घटाने-बढ़ाने को लेकर प्रशाशन विचार कर सकता है। ये सभी नियम Covid19 को देख कर किए जा रहे हैं।

केदारनाथ में हेली सेवाओं की कई बार शिकायत दर्ज की जाती है। इसी वजह से इस बार 70% टिकट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही बुक की जा रही हैं, 30 % टिकट केदारनाथ वैली में बुकिंग के लिए छोड़ी गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close