उत्तर प्रदेशप्रदेश

अयोध्या में हुआ बड़ा सड़क हादसा, नेशनल हाइवे पर पलटी बस, 3 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते समय एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार करीब 20 यात्री जख्मी हो गए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर हैं। घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। बस में करीब 35 लोग सवार थे।

हादसा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल थाना कैंट पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। हाईवे के पास रहने वाले युवक ने बताया कि हादसे के बाद कई लोग बस में घुसे और अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। बस डिवाइडर पर पलटी हुई थी। लोग शीशा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि 3 लोगों का पैर कटा हुआ था। दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसा

हादसे का शिकार हुई राजस्थान के नंबर वाली बस दिल्ली से सिद्धार्थ नगर जा रही थी। दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि घायलों की हरसंभव मदद करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान पलटी बस को सीधा करने के लिए क्रेन की मदद ली गई। क्रेन के जरिए लंबी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया जा सका।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close