खेल

आईपीएल 2022 : आज होगी मुंबई इंडियंस और राजस्थान की रॉयल भिड़ंत, ये सकती है प्लेइंग इलेवन

आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडिंयस की टीम का आमना-सामना होगा। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडिय में खेला जायेगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें पिछले कुछ दिनों से एक ही मैदान पर अभ्यास कर रही हैं। दोनों टीमों का यह इस सीजन का दूसरा मुकाबला होगा। राजस्थान ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स के खिलाफ 61 रन की धमाकेदार जीत दर्ज की थी, वहीं मुंबई को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई भले ही 5 बार IPL टाइटल जीत चुकी हो लेकिन उसके राजस्थान के साथ मुकाबले हमेशा बराबरी के रहे हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच 27 मैच खेले गए हैं, इनमें 14 में मुबई और 12 में राजस्थान की टीम को जीत हासिल हुई है। दोनों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। पिछले नतीजों को देखें तो इस बार भी मुकाबला टक्कर का हो सकता है।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल/जेम्स नीशम, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई में होगी सूर्यकुमार की एंट्री

सूर्यकुमार यादव अपनी चोट से पूरी तरह उबरने के बाद मुंबई इंडियंस की स्क्वॉड से जुड़ चुके हैं। संभव है कि वह इस मैच में खेलते नजर आएं। उन्हें अनमोलप्रीत सिंह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. पिछले मैच में अनमोल महज 8 ही रन बना पाए थे। मुंबई की बाकी प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना न के बराबर है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close