Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

यूक्रेन- रूस विवाद पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

यूक्रेन- रूस विवाद पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने पहले ही एडवाईजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने वहां पर हवाई जहाज भेजे हैं लेकिन अभी प्लेन वहां उतर नहीं पा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूक्रेन में फंसे छात्रों पर कहा, ‘केंद्र सरकार ने पहले ही एडवाईजरी जारी की है। केंद्र सरकार ने वहां पर हवाई जहाज भेजे हैं लेकिन जहां तक मेरी जानकारी है, अभी प्लेन वहां उतर नहीं पा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि जहां तक संभव है सरकार लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति विषम है, इसमें कोई दो राय नहीं है। भारत शांति चाहता है, बातचीत के द्वारा इसका हल निकाला जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए।

भारत का विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। चूंकि यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है, भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close