Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

सीएम योगी ने बहराइच में जनसभा को किया संबोधित, कहा- डबल इंजन सरकार में सभी वर्गों का जीवन सुगम हुआ

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बहराइच में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में गरीब व वंचित वर्ग का जीवन सुगम हुआ है। इस दिशा में कार्य करते हुए जनपद बहराइच में 3,82,171 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत-गोल्डन कार्ड, 4,14,791 पात्रों को इज्जत घर, 1,38,163 को आवास व 5,21,615 किसानों को ‘PM किसान सम्मान निधि’ प्रदान की गई है। सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार निराश्रितों व वंचितों की सहायता हेतु प्रतिबद्ध है। विगत 05 वर्ष से जनपद बहराइच में 97346 बुजुर्गों, 20,626 दिव्यांगजनों तथा 64880 निराश्रित महिलाओं को पेंशन का संबल प्राप्त हो रहा है। आपकी सेवा हमारा कर्तव्य है।

सीएम योगी ने कहा कि जनपद बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में ₹182.42 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की परियोजनाओं के माध्यम से कनेक्टिविटी व आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। भाजपा सरकार में महाराजा सुहेलदेव व बालार्क ऋषि की इस तपोभूमि ने विकास की नई मिसाल कायम की है। भाजपा की डबल इंजन सरकार यातायात को सुगम बनाने एवं समाज की प्रगति हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बहराइच जनपद में इकौना-विशेश्वरगंज गंगा जमुनी मार्ग का पुनर्निर्माण और सरयू नदी के सिरोला घाट पर सेतु व पहुंच मार्ग का निर्माण क्षेत्र की समृद्धि एवं रोजगार का कारक बना है।

योगी आदित्यनाथ भाजपा की डबल इंजन की सरकार जन-जन को सुदृढ़ और समुचित चिकित्सा व्यवस्था प्रदान करने हेतु सतत क्रियाशील है। बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सौगात हमारी इसी सोच को विस्तार दे रही है। उत्तर प्रदेश की जनता का उत्तम स्वास्थ्य हमारा ध्येय है।डबल इंजन की भाजपा सरकार ने गांव-गांव, शहर-शहर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है। हमने बहराइच के पयागपुर में 132 केवी पयागपुर-चिलवरिया लाइन की सौगात व इससे सम्बन्धित कार्य को पूर्ण किया है। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के प्रदेश का ‘घर-घर’ रोशन हो रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close