Main Slideप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, सोनिया गांधी को सौंपा इस्तीफ़ा

 

पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया है। अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वो पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं।

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और झटका, गांधी परिवार के वफादार  रहे इस पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा, ashwani kumar ...

अश्विनी कुमार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में कानून मंत्री थे। वह पिछले 46 साल से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में कहा, ‘मैं 46 साल के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी से अलग हो रहा हूं और आशा करता हूं कि ऐसे परिवर्तनकारी नेतृत्व से प्रेरित होकर जनता के लिए अतिसक्रियता से काम करता रहूंगा जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई उदारवादी लोकतंत्र की उच्च प्रतिबद्धता की परिकल्पना आधारित हो।’ उन्होंने अतीत की जिम्मेदारियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया और उनकी अच्छी सेहत की कामना की।

अश्विनी कुमार 2002 में पहली बार पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2004 और 2010 में भी अश्विनी कुमार को पंजाब से राज्यसभा में चुना गया। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close