Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह की सदमें से मौत, पार्टी ने बेटे को नहीं दिया था टिकट

 

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों को टिकट देकर उनके नामों की घोषणा कर दी है। इस दौरान कई उम्मीदवारों को टिकट ना मिलने से निराशा का सामना करना पड़ा। इसी बीच पार्टी की तरफ से टिकट ना मिलने पर बाराबंकी से सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

दरअसल सपा की तरफ से उनके बेटे रितेश सिंह का टिकट काट दिया है। रितेश को टिकट न मिलने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। दो दिन पहले हार्ट अटैक आने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।

राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश सिंह उर्फ रिंकू बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे थे। बता दे कि दो दिन पहले अपने हड़हा आवास पर सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी के खिलाफ राजीव कुमार सिंह ने नाराजगी जताई थी। राजीव सिंह दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में मजबूत दावेदारी रखने वाले माने जाते थे। वो छह बार विधायक और एक बार मंत्री भी रह चुके हैं। राजा राजीव कुमार सिंह की मौत से समर्थकों में शोक है।

आपको बता दे कि यूपी में इस बार सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। इसके बाद दूसरे चरण में राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, तीसरे चरण में 59, चौथे चरण में 60, पांचवें चरण में 60 सीटों, छठे चरण में 57 और सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान के बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, 3 मार्च को छठे चरण और 7 मार्च को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। वहीं, यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close