Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया ऐलान, इंडिया गेट पर लगाई जायेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली में स्थित इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाएगी। इंडिया गेट पर ग्रेनाइट से बनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगेगी। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। ये उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।’

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘जब तक नेताजी बोस की विशाल प्रतिमा तैयार नहीं हो जाती तब तक उस जगह पर एक होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी। नेताजी की जयंती के दिन 23 जनवरी को मैं होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close