Main Slideराष्ट्रीय

देश भर में आज मनाया जा रहा क्रिसमस का त्योहार, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

 

आज पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम है। इस साल भी क्रिसमस कोरोना पाबंदियों के बीच मनाया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देशभर के गिरजाघरों में गाइडलाइन्स के तहत प्रार्थना सभाएं हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही कई अन्य राजनेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- “सभी को क्रिसमस की बधाई! हम यीशु मसीह के जीवन और महान शिक्षाओं को याद करते हैं जिन्होंने सेवा, दया और नम्रता पर सबसे अधिक जोर दिया।”

इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा- “सभी को क्रिसमस की बधाई. सभी के स्वास्थ्य, खुशियां और भाईचारे की कामना करते हैं।” आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने कहा- प्रभु मसीह के उपदेश दुनिया में अनगिनत लोगों के दिलों में गूंजते हैं, जो उन्हें धार्मिकता के मार्ग पर ले जाते हैं। उनका जीवन करुणा, सद्भाव और क्षमा का संदेश है। इस धन्य दिन पर, सभी को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं!

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close