Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 2100 करोड़ रुपयों की सौगात, 22 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ जिले के बाद अब बनारस में भी बनास डेयरी खुलेगी। पीएम मोदी ने गुरूवार को पिंडरा के करखियाव में बनारसकांठा जिला दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की बनास डेयरी का शिलान्यास किया।

पीएम ने 870.16 करोड़ से अधिक लागत वाली 22 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और 1225.51 करोड़ की पांच परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘महादेव’ को याद करके की। पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन वाराणसी के किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ा दिन है। पीएम ने यहां 2100 करोड़ की 27 परियोजनाओं को वाराणसी के लोगों को समर्पित किया।

पीएम मोदी ने इस दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां गाय और गोबर धन की बात करने को कुछ लोगों ने गुनाह बना दिया है। गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय माता है। गाय का मजाक उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के 8 करोड़ लोगों की आजीविका इसी पशुधन से चलती है। भारत हर साल साढ़े आठ लाख करोड़ के दूध का उत्पादन करता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close