Main Slideजीवनशैलीस्वास्थ्य

इन लोगों को लहसुन खाने से करना चाहिए परहेज़, नहीं तो करना पड़ेगा शारीरिक परेशानी का सामना

 

सर्दियों में लहसुन खाना बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो लोग पूरे सीजन लहसुन खाते हैं, लेकिन ठंड में इसकी मात्रा आप बढ़ा सकते हैं। लहसुन आपके शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद करता है। सर्दियों में अदरक के रस में लहसुन और शहद मिलाकर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दी खांसी भी दूर रहती है।

इससे मिलने वाले गुण ठंड में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन, आपको सही समय पर लहसुन का सेवन करना चाहिए। मगर ध्यान रखें कि कुछ लोगों को लहसुन खाने से परहेज भी करना चाहिए। वरना उन्हें शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस वक्त खाएं लहसुन की 2 कली

सर्दियों में सुबह खाली पेट आपको लहसुन की 2 कच्ची कली गुनगुने पानी के साथ चबानी चाहिए जो कि आपके शरीर में एंटीबायोटिक गुण को बढ़ा देती है। लहसुन की तासीर गर्म होती है। जो ठंड में भी शरीर में अंदरुनी गर्माहट बनाकर रखती है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, विटामिन आदि पोषक तत्व होते हैं।

लहसुन के फायदे

लहसुन का सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करता है। जो संक्रमण व बीमारियों से बचाव करता है।
इसके सेवन से शरीर में रक्त प्रवाह सुधरता है।
जिन लोगों को ठंड के कारण शारीरिक दर्द होता है। वह भी लहसुन खाकर दर्द से राहत पा सकते हैं।
लहसुन दिल को हेल्दी रखने में काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता।
लहसुन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी राहत देता है।

इन लोगों को लहसुन खाने से बचना चाहिए

सीने में जलन से परेशान लोग
लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में
डायरिया व उल्टी की समस्या में
लिवर की दिक्कतों से परेशान लोग
गर्भवती या स्तनपान करवाने वाली महिलाएं
लहसुन से एलर्जी में

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close