Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड : छठ पूजा पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

 

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने छठ पूजा पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसकी जानकारी प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दी है। वहीं राज्यपाल की ओर से इसकी मंजूरी भी दे दी गई है।

chhat-puja-leave

छठ पूजा, सूर्य देवता को समर्पित त्योहार, हिंदू कैलेंडर के छठे दिन कार्तिक महीने में मनाया जाता है। हर साल, त्योहार डूबते सूरज को अर्पण करने के साथ शुरू होता है और उगते सूरज के साथ समाप्त होता है।

बता दें कि नहाय खाय के साथ सोमवार को आस्था और संयम का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हुई थी। द्रोणनगरी में छठ पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खाने में लौकी की सब्जी, चने की दाल और रोटी, बिस्तर की जगह फर्श पर बिछी चटाई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत का संकल्प लिया गया। मंगलवार को खरना से व्रत की शुरुआत होगी।

उत्तराखंड : आज मनाया गया 21वां स्थापना दिवस, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close