Main Slideखेलराष्ट्रीय

पीवी सिंधु पद्म भूषणऔर महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल पद्मश्री से हुईं सम्मानित

पीवी सिंधु पद्म भूषण और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल पद्मश्री से हुईं सम्मानित,

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण से नवाजा है। इस दौरान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

पद्म भूषण

ब्रॉन्ज मेडल जीता था

पीवी सिंधु ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। साल 2016 में रियो में हुए ओलिंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था। साल 2015 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया था। सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसी के साथ पीवी सिंधु दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी खिलाड़ी बनी हैं।

सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन

इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री पाने वाली रानी रामपाल की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रॉन्‍ज मेडल मुकाबले में ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। वह टोक्‍यो ओलंपिक में चौथे स्‍थान पर रही। बता दें कि ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का यह अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है।

शरीर को निरोग रखने के लिए करिये सुखासन, जानिए तरीके और लाभ

यूपी: अन्त्योदय कार्डधारकों को मार्च तक निशुल्क मिलेगी दाल, तेल, नमक और चीनी

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close